
अमेरिका के इडाहो में रहने वाले ल्यूक मिकलसन बच्चों के लिए पलंग बनाते हैं, ताकि उन्हें फर्श पर ना सोना पड़े। इस इलाके में लोगों के लिए घर लेना एक सपने से कम नहीं। हालांकि, पैसे जोड़कर अगर कोई शख्स परिवार के लिए घर ले भी लेता है, तो उसे सदस्यों के कपड़े, खाने और दूसरी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना होता है। ऐसे में ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों के लिए पलंग का इंतजाम नहीं कर पाते और बच्चों को फर्श या कपड़ों के ढेर पर ही सोकर रात गुजारनी पड़ती है। इस स्थिति को देख कर ल्यूक और उनके परिवार ने 2012 में छोटे बच्चों के लिए मुफ्त में बिस्तर बनाने का फैसला किया। ल्यूक अपनी गैर लाभकारी संस्था के जरिए पूरे अमेरिका में 1500 से ज्यादा पलंग मुफ्त में दान कर चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KBr0lr
No comments:
Post a Comment